Monday, 22 April 2013

मोदी !ओ! भारत के लाल तुम्हे दिल्ली बुलाती है - सुधीर मौर्य


फटे कपडे बदन ज़ख़्मी तुम्हे  दुखड़ा  सुनाती  है  
मोदी !! भारत के लाल  तुम्हे दिल्ली बुलाती है    

यहाँ हर मोड़ हर चौराहे पर अब लुटती है लाज़ 
हर तरफ भ्रष्ट नेता हैं हरसू महगाई का है  राज 
दुधमुही बच्चियां, हैवानियत से अब फडफडाती हैं 
मोदी !! भारत के लाल  तुम्हे दिल्ली बुलाती है।

मेरे एक और भूखा  बच्चा एक और सड़ता अनाज है      
करू क्या में हूँ बस  मजबूर मुझपे निकम्मों का राज है  
मेरे अब हाल पर देखो दुनिया ठहाके लगाती है 
मोदी !! भारत के लाल  तुम्हे दिल्ली बुलाती है।

मुझे लुटा कभी गैरों ने कभी अपनों ने हे लुटा 
कोई बर्बर लुटेरा था कोई मक्कार, कोई झूठा 
मेरी गलियां  गोरी, बाबर के नाम गिनाती हैं 
मोदी !! भारत के लाल  तुम्हे दिल्ली बुलाती है।

जब भी मोदी! मोदी! की अब हुंकार उठती है 
मेरे ज़र्ज़र बदन में भी एक झंकार उठती है 
तेरे आने की आहट से दिशाएं मुस्कराती हैं 
मोदी !! भारत के लाल तुम्हे दिल्ली बुलाती है।

---सुधीर मौर्य 'सुधीर'
    गंज जलालाबाद, उन्नाव  
     २०     

Friday, 19 April 2013

संकटा प्रसाद के किस्से (लघु व्यंग्य उपन्यास) - सुधीर मौर्य


इधर संकटा के बाल उस्तरा से छीले जा रहे थे थे उधर वो मन ही मन सोच रहे थे की कुँए से भुत अब निकला की तब निकला। सरे बाल छिलते ही संकट के चाचा ने कुंए की मेडार पर रख के जो गोला दगाया तो मनो संकटा पर बिजली टूट पड़ी बेचारे संकटा झटके से उठ गए पर उतनी रफ़्तार से बेचारा नाई अपना उस्तरा संभाल न सका और उसकी धार में मानो भुत आ गया परिणामस्वरूप संकट की नई नवेली घुटी चाँद से खून बह चला।

मांडवी प्रकाशन से  प्रकाशित मेरे व्यंग्य उपन्यास 'संकट प्रसाद के किस्से' से
 
--सुधीर मौर्य

Friday, 22 March 2013

वो लड़की है - सुधीर मौर्य


Sudheer Maurya
===============


वो लड़की है 

टीनएज 
उसने देखा नहीं है, शहर 
वो गावं के पास के 
कसबे में भी कभी गई नहीं 
पर वो देखती है 
वो सड़क 
जिसके बारे में 
उसने सुना है 
जाती हे वो 
कस्बे से होते हुए 
शहर तक 

कई बार देखा है उसने 
इसी सड़क से 
कार में बैठ कर 
शहर से आते 
और शहर जाते हुए 
एक अपनी 
हम उम्र लड़की को 
जिसके पिता के खेत में 
काम करता है 
उसका बापू 

वो लड़की है 
जिसे मालूम नहीं 
टेडीबियर के बारे में 
जिसने देखा नहीं 
टी .वी .का जादुई बक्सा 
पर उसी गावं के मनचले 
जो टी . वी . देखते हैं 
वो घूरते हैं उसे 
टेडीबियर की तरह 
कुछ कह नहीं पाती वो 
क्योंकि 
वो लड़की है 
जो शहर जाती 
सड़क देख तो सकती है 
पर उस पर 
दौड़ नहीं सकती 

 सुधीर मौर्य 'सुधीर'

Friday, 15 March 2013

हिन्दू गान - सुधीर मौर्य 'सुधीर'


Sudheer Maurya 
===============

आओ मिलके गाये उन हिन्दुओ की आरती 
अभिमान जिनपे करती है अपनी माँ भारती 

तक रहा वो हिन्द था पर्शिया को जीत के 
अभिमान चूर कर दिया चाणक्य, चन्द्रगुप्त ने 
चीन भी थर्राता था उस बर्बरी जाति  से 
हूणों को विजित किया यूवराज स्कंदगुप्त ने
शत्रुओं की फौज के पाव को उखाड्ती 

आओ मिलके याद करे वीर राजा दाहर की  
मुक्तपीड और बाप्पा जैसे नाहर  की 
मेवाड़ के रानाओ तुम्हारे चरणों की वन्दना 
सांगा, उदय, प्रताप, अमरसिंह की गर्जना 
जौहर में कूदती पद्मनी और मालती 

आओ मिलके गाये उन हिन्दुओ की आरती 
अभिमान जिनपे करती है अपनी माँ भारती 

सुधीर मौर्य 'सुधीर'
गंज जलालाबाद, उन्नाव 
209869

    


Thursday, 14 March 2013

बांग्लादेश के हिन्दू भी इंसान ही तो है


Sudheer Maurya
==================

सन 1971  में पूर्वी बंगाल को पकिस्तान के आत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए वहां के हिन्दुओ ने स्फूर्तिदायक स्वतंत्रता युद्ध लड़ा, आजदी मिली पर उन पर होते आत्याचार आज भी कम हुए।
बंगला देश के उसी स्वतंत्रता संग्राम में कट्टरपंथी दिलावर हुसैन सईदी ने हिन्दुओ को लक्ष्य करके उनकी  स्त्रियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और करवाया। वो जमाते इस्लामी का नेता है। पिछली 28 फ़रवरी को उसे 1971 में नरसंहार और दुष्कर्म करने के अपराध में फासी की सज़ा सुनाई गई। बस उसके बाद लगभग साडे पंद्रह करोड़ की आबादी वाले बांग्लादेश जिसमे दस फीसदी हिन्दू रहते हैं उन पर मुस्लिम कट्टरपंथी टूट पड़े। जाने कितने हिन्दुओ को मौत की घाट उतार दिया गया, उनकी लडकियों के साथ बलात्कार किया गया।  जाने कितने देवालय और मंदिर तोड़ दिए गये, जला दिए गए।
ये वही जमाते इस्लामी के राक्षस है जिन पर पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप हैं। ख़ैर पकिस्तान के बारे में तो बात करना ही बेकार है वहाँ रह रहे ( बचे हुए एक या डेड़ पर्तिशत) उनकी हालत तो और भी बदतर है। पर भारत सरकार भी अपने पडोसी देशो में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार पर खामोश है, ये बहुत दुःख की बात है। 
हम जब तक खामोश रहेंगे पकिस्तान और बांग्लादेश में इंसानियत का क़त्ल होता रहेगा। भारत को अपनी ख़ामोशी तोडनी होगी और  अमेरिका की तरह पकिस्तान में घुस कर ओसामा जैसे लोगो को सबक सिखाना होगा।