Showing posts with label चित्रांगदा सिंह. Show all posts
Showing posts with label चित्रांगदा सिंह. Show all posts

Saturday, 19 January 2013

हाँ सुधीर ने तराशा है चित्रांगदा सिंह को..


इंकार फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा का कहना है कि वो जब भी अपनी फिल्म के किरदार के बारे में सोचते हैं तो उनके दिमाग में सिर्फ एक ही नाम और चेहरा आता है और वो नाम और चेहरा है बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का। सुधीर का कहना है कि चित्रांगदा सिंह को सोचकर ही वो अपनी फिल्मों का कोई भी किरदार लिखते हैं। असल में सुधीर ने ऐसा तब कहा जब मीडिया ने उनसे पूछा कि वो चित्रांगदा सिंह को ही अपनी फिल्मों में मुख्य किरदार लेते हैं। ज्ञात हो कि चित्रांगदा सिंह को बॉलीवुड में लाने वाले भी सुधीर मिश्रा ही थे। सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से ही चित्रांगदा सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद सुधीर की ही फिल्म ये साली जिंदगी से चित्रांगदा ने अपनी वापसी की थी। चित्रांगदा सिंह हज़रों ख्वाहिशें ऐसी फिल्म के बाद बॉलीवुड से कुछ लापता सी हो गयी थीं उन्हें अच्छे किरदार भी नहीं मिल रहे थे और वो सेकेंड लीड रोल करने के लिए बाध्य हो रही थीं। फिल्म जोकर में चित्रांगदा सिंह ने एक आइटम सॉंग किया था जो कि काफी फेमस हुआ था। इस आइटम सॉंग के बाद चित्रागंदा सिंह का बयान आया कि उन्हें इस गाने को करने पर अफसोस हो रहा है। हालांकि चित्रांगदा सिंह का मानना है कि वो बोल्ड नहीं हैं उनसे कई ज्यादा बोल्ड एक्ट्रेसेस फिल्मों में हैं। चित्रांगदा सिंह के टैलेंट पर किसी को कोई शक नहीं है लेकिन लगता है कि निर्देशक सुधीर मिश्रा को इस हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में कुछ ज्यादा ही टैलेंट नज़र आने लगा है? इनकार फिल्म में चित्रांगदा सिंह कुछ बोल्ड सीन दिए हैं पर  आजकल इस तरह के सीन हर फिल्म में आम बात हो गए हैं। इनकार में चित्रांगदा ने कुशल और मझी हुई अभिनेत्री का पूरा परिचय दिया है। निश्चय ही ये फिल्म चित्रांगदा के करियर में निखार लेके आयगी