Showing posts with label हत्या. Show all posts
Showing posts with label हत्या. Show all posts

Thursday, 14 May 2015

बलागर, बांग्लादेश और बर्बरता - सुधीर मौर्य

अनंत विजय दास यही है उस ब्लॉगर का नाम जिसे बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने जान से मार दिया।

तैंतीस वर्षीय अनंत विजय दास की सिलहट में १२ मई की सुबह उनके घर के पास गला  काट कर हत्या कर दी गई। नकाबपोश बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब  अनंत विजय दास घर से आफिस के लिए जा रहे थे। प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने पीछे से चाकू से हमला किया।
पेशे से बैंकर दास 'मुक्ति मोन' वेबसाइट के लिए ब्लॉग लिखते थे। कभी इसी वेबसाइट से बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी ब्लॉगर अविजीत रॉय भी जुड़े थे। दास ने रॉय की एक किताब की प्रस्तावना भी लिखी थी। उनके करीबियों के मुताबिक वे कट्टरपंथियों की नास्तिक ब्लॉगरों की हिट लिस्ट में शामिल थे। हाल के महीनों में अपने लेखों के कारण उन्हें  कट्टरपंथियों से धमकियां भी मिली रही थी।
बांग्लादेश में ये तीसरे  ब्लागर की हत्या है।  इससे पहले अविजीत रॉय और  वशीकुर रहमान की भी हत्या हो चुकी है।

--सुधीर मौर्य

Sunday, 1 June 2014

बलात्कार प्रदेश - सुधीर मौर्य

बदायूँ 
सिर्फ तूँ ही नहीं 
सारे 
उत्तर प्रदेश पे 
लग रहे हैं 
बलात्कार के दंश 
बैठे हैं 
प्रदेश के स्वामी 
सैफई महोत्सव के 
उजाले में 
सारे प्रदेश को 
अंधकार में 
डुबोकर 
नीरो की तरह 
आग के उजालो में 
बांसुरी  
बजाते  हुए। 

--सुधीर मौर्य 

Thursday, 14 March 2013

बांग्लादेश के हिन्दू भी इंसान ही तो है


Sudheer Maurya
==================

सन 1971  में पूर्वी बंगाल को पकिस्तान के आत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए वहां के हिन्दुओ ने स्फूर्तिदायक स्वतंत्रता युद्ध लड़ा, आजदी मिली पर उन पर होते आत्याचार आज भी कम न हुए।
बंगला देश के उसी स्वतंत्रता संग्राम में कट्टरपंथी दिलावर हुसैन सईदी ने हिन्दुओ को लक्ष्य करके उनकी  स्त्रियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और करवाया। वो जमाते इस्लामी का नेता है। पिछली 28 फ़रवरी को उसे 1971 में नरसंहार और दुष्कर्म करने के अपराध में फासी की सज़ा सुनाई गई। बस उसके बाद लगभग साडे पंद्रह करोड़ की आबादी वाले बांग्लादेश जिसमे दस फीसदी हिन्दू रहते हैं उन पर मुस्लिम कट्टरपंथी टूट पड़े। न जाने कितने हिन्दुओ को मौत की घाट उतार दिया गया, उनकी लडकियों के साथ बलात्कार किया गया। न जाने कितने देवालय और मंदिर तोड़ दिए गये, जला दिए गए।
ये वही जमाते इस्लामी के राक्षस है जिन पर पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप हैं। ख़ैर पकिस्तान के बारे में तो बात करना ही बेकार है वहाँ रह रहे ( बचे हुए एक या डेड़ पर्तिशत) उनकी हालत तो और भी बदतर है। पर भारत सरकार भी अपने पडोसी देशो में हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार पर खामोश है, ये बहुत दुःख की बात है। 
हम जब तक खामोश रहेंगे पकिस्तान और बांग्लादेश में इंसानियत का क़त्ल होता रहेगा। भारत को अपनी ख़ामोशी तोडनी होगी और  अमेरिका की तरह पकिस्तान में घुस कर ओसामा जैसे लोगो को सबक सिखाना होगा। 

Tuesday, 5 March 2013

ईश्वर - इसका जवाब देना तू क़यामत के दिन


Sudheer Maurya 'Sudheer'
=====================


ओह ईश्वर !

क्या यही है 
तेरा दस्तूर 
की ईमान पे 
चलने वालो को 
तू 
खून से लाल कर दे 
की सत्य के 
लिए लड़ने वालो को 
तू 
गहरी नींद 
सुला दे 

ओ ईश्वर !
याद रखना तू भी 
ये रोती हुई 
मासूम आँखे 
यही सवाल 
पूछेगी तुझसे 
क़यामत के दिन   
और उस दिन 
तेरे पास जवाब न होगा 
सो हे न्याय के 
रखवाले 
तू न्याय कर 
इस रोती हुई 
बिलखती हुई 
लड़की से  
जिसकी खुशिया 
छीन ली हैं
अत्याचारियों ने 
अभी समय हे 
न्याय कर 
और मिटा दे 
नामोनिशान 
उन अत्त्याचारियों का  
सुधीर मौर्य 'सुधीर'
गंज जलालाबाद,उन्नाव 
209869