अतीत और वर्तमान
की कड़ियों को
मिलाकर एक सशक्त
कथानक के निर्माण
करने में कथाकार डाक्टर अर्चना
प्रकाश को महारत
हासिल है। लेखिका का प्रस्तुत
कहानी संग्रह दुष्यंती
फेरे इसका ज्वलंत
उदहारण है।
संग्रह की मुख्य
कहानी दुष्यंती फेरे
लेखिका की सर्वश्रेष्ठ
रचना है। इस कहानी
में लेखिका ने
नायक सिद्धांत और
नायिका संजना को लेकर
जिस ताने बाने
को लेकर कथानक
का सृजन किया
है वो अभूतपूर्व
है। लेखिका ने
अपने संग्रह में
उन तमाम सामाजिक
मुद्दो को सजीवता
से उठाया है
जो समाज के
लिए नासूर बनते
जा रहे है।
कहानी वापसी में
अर्चना प्रकाश जी ने जिस
तरह से लव
जिहाद के मुद्दे
को सजीव किया
उसके लिए वे
धन्यवाद की पात्र
है। इसके अतरिक्त
कहानी उसके बाद
में, उन्होंने सामूहिक बलात्कार की
झकझोर देने कथानक
का चित्रण किया
है। समाज के
अन्य मुद्दे जैसे
- ढोंगी साधुओं पे भी
जम कर प्रहार
किया गया है।
लेखिका की कहानी
सिद्धिप्रभा स्त्री विमर्श के
नए आयाम स्थापित
करेगी।
कुल जमा अगर
कहे दुष्यंती फेरे
ऐसा कहानी संग्रह
है जिसके पैन
पलटते ही आप
वर्तमान में अतीत को
भी जिन्दा होते
पायगे। मैने
ऐसा ही किया
और ये सचमुच
अनोखा अनुभव है। अब
आपकी बारी है।
शुभकामनाये।
सुधीर मौर्य
अम्बरनाथ, मुंबई