Tuesday 22 January 2013

पाकिस्तान में रुक नहीं रहा है हिन्दू लडकियों का अपहरण और जबरन धर्मपरिवर्तन



Sudheer Maurya 'Sudheer' 

इस्लामाबाद में एक हिंदू युवती के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में यहां एक मुस्लिम लड़के को गिरफ्तार किया गया है। लड़के ने दावा किया था कि लड़की ने इस्लाम धर्म कबूल कर उससे निकाह किया था, जबकि लड़की ने इन दावों को खारिज कर दिया।
लड़की ने सरवर सोलंगी पर उसे अगवा करने और महीनों तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। सिंध हाई कोर्ट के हैदराबाद सर्किट ने सोमवार को सरवर को पुलिस रिमांड में भेज दिया। जज मुनीब अख्तर ने यह फैसला सोलंगी की उस याचिका पर सुनवाई के बाद दिया जिसमें उसने दावा किया था कि इस्लाम धर्म कबूल करने से पहले वह भी हिंदू था। सोलंगी के वकील गुलाम हैदर शाह ने कहा कि तंदोजाम की 19 वर्षीय इस लड़की ने गत 20 मई को इस्लाम धर्म कबूल किया था और इस संबंध में सुबूत के तौर पर एक फर्जी प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था।
सोमवार को सुनवाई के दौरान लड़की ने अदालत को बताया कि गत 18 मई को वह कपड़े धोने के लिए घर से निकली थी, जब सोलंगी और दो अन्य लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। वे उसे कराची ले गए थे। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हिन्दू लड़की को एक कमरे में बंद कर दिया गया और सोलंगी ने उसके साथ बलात्कार किया। लड़की 30 जून को वहां से भाग निकली जब सोलंगी शराब लेने बाजार गया था।'

'दैनिक जागरण की एक खबर से'

सुधीर मौर्य 'सुधीर 
गंज जलालाबाद उन्नाव 
209869


No comments:

Post a Comment