Tuesday 5 March 2013

ईश्वर - इसका जवाब देना तू क़यामत के दिन


Sudheer Maurya 'Sudheer'
=====================


ओह ईश्वर !

क्या यही है 
तेरा दस्तूर 
की ईमान पे 
चलने वालो को 
तू 
खून से लाल कर दे 
की सत्य के 
लिए लड़ने वालो को 
तू 
गहरी नींद 
सुला दे 

ओ ईश्वर !
याद रखना तू भी 
ये रोती हुई 
मासूम आँखे 
यही सवाल 
पूछेगी तुझसे 
क़यामत के दिन   
और उस दिन 
तेरे पास जवाब न होगा 
सो हे न्याय के 
रखवाले 
तू न्याय कर 
इस रोती हुई 
बिलखती हुई 
लड़की से  
जिसकी खुशिया 
छीन ली हैं
अत्याचारियों ने 
अभी समय हे 
न्याय कर 
और मिटा दे 
नामोनिशान 
उन अत्त्याचारियों का  
सुधीर मौर्य 'सुधीर'
गंज जलालाबाद,उन्नाव 
209869

4 comments:

  1. यही सत्य है इस देश में !

    ReplyDelete
  2. बहुत ही मार्मिक प्रस्तुतीकरण,आभार.

    ReplyDelete
  3. आपका ब्लॉग मुझे बहुत ही सुन्दर लगा,इसका मेंबर भी बन जाता हूँ.समय मिले तो कभी पधारे मेरे ब्लोग्स पर.

    "ब्लॉग कलश"

    भूली-बिसरी यादें
    वेब मीडिया
    "स्वस्थ जीवन: Healthy life"

    ReplyDelete
  4. ey parmatma jitne bhi attiyachari is india ne nahi puri dunia me samundar aasman me sab ko halak karde aur mazlumo ko hidayat se nawaz de beshak tu hi dayalu hai

    ReplyDelete