Showing posts with label पूजा. Show all posts
Showing posts with label पूजा. Show all posts

Wednesday, 29 January 2014

पाकिस्तान में एक लड़की और जबरन अगुवा

पाकिस्तान में  लड़कियों को अगुवा करके उनका जबरन धर्मान्तरण का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रिंकल कुमारी से लेकर लिली भील तक न जाने कितनी कहानिया सामने आ चुकी हैं, जिन्हे न्याय नहीं मिला। अपहरण की हुई ये लड़कियां लौट कर कभी अपने घर नहीं आई। अपहरणकर्ता लड़कियो को जबरन उठाकर बड़ी आसानी से उन्हें इस्लाम कबूल करने को मज़बूर कर देते हैं। ऐसी ही एक कहानी 16 जनवरी को घटित हुई जब पाकिस्तान के जिला संघार - सिंध से पूजा नाम की लड़की का अपहरण करके उसका धर्मपरिवर्तन किया गया। पूजा के भाई दिलीप के अनुसार पूजा का निकाह शायद 19 जनवरी को हो गया है।