Showing posts with label यशोधरा. Show all posts
Showing posts with label यशोधरा. Show all posts

Thursday, 14 February 2013

यशोधरा



Sudheer Maurya 
==============


दण्डपाणी की 

सुकोमल कन्या 
ऐ यशोधरा 
अभी बाकी है तेरा 
यशोगान।

अभी 
लिखे जाने है 
तेरे त्याग पर 
ग्रन्थ,
वो लेख 
जिनकी तू अधिकारी है।
  
बोधिसत्व को बुद्ध 
तेरे त्याग ने ही बनाया था।
पर तू 
उपेक्षित रह गई 
कलमकारों की नज़र से।

सीता
सावित्री 
सुलोचना 
सब को 
पूजा हमने।

ऐ त्याग की देवी 
यशोधरा 
 तेरी पूजा 
बाकि है अभी। 

सुधीर मौर्य 'सुधीर'
गंज जलालाबाद, उन्नाव 
209869