Sunday 1 June 2014

बलात्कार प्रदेश - सुधीर मौर्य

बदायूँ 
सिर्फ तूँ ही नहीं 
सारे 
उत्तर प्रदेश पे 
लग रहे हैं 
बलात्कार के दंश 
बैठे हैं 
प्रदेश के स्वामी 
सैफई महोत्सव के 
उजाले में 
सारे प्रदेश को 
अंधकार में 
डुबोकर 
नीरो की तरह 
आग के उजालो में 
बांसुरी  
बजाते  हुए। 

--सुधीर मौर्य 

2 comments:

  1. मन की टीस को कम शब्दों में बखूब बयां करती प्रस्तुति।।।

    ReplyDelete